Showing posts with label youth Plitics. Show all posts
Showing posts with label youth Plitics. Show all posts

Tuesday, 12 January 2016

युवाओं के लिए गुजरात सरकार की सिंगल बॉडी

युवालक्षीत समस्त कार्यक्रमों के लिए गुजरात सरकार की सिंगल बॉडी






युवा मंत्रालय अपने तमाम युवा आधारित कार्यक्रमों को अब एक जगह से संचालित करने की तैयारी में है. मंत्री नानुभाई  ने सन्देश डॉट कॉम को अधिक जानकारी देते हुए बताया,"  युवा एक्टिविटी सिर्फ युथ फेस्टिवल अथवा सिर्फ खेलकूद तक सीमित नहीं है. युवाओं से जुड़ी तमाम प्रकार की गतिविधि, चाहे वह खेल-कूद हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यावसायिक कार्यक्रम अथवा अन्य किसी गतिविधि के लिए, कोई अन्य प्रकार की सहायता! सब के लिए एक बॉडी हो और एक ही जगह से उनके समस्त समस्याओं का निराकरण हो. इससे कार्य को गति मिलेगी और युवाओं को सरलता होगी."
मिली जानकारी के मुताबिक अब युवालक्षीत समस्त कार्यक्रमों के लिए सरकार सिंगल बॉडी बनाने की तैयारी में है. जहाँ से युवा आधारित तमाम योजना-परियोजनाओं को संचालित किया जायेगा. हालाँकि अभी यह ड्राफ्टिंग स्टेज में है. युवाओं से जुड़े तमाम विभागों से मंत्रालय बातचीत कर के इसका रूपरेखा तैयार किया जा रहा है. जिससे अभी इसके आखिरी प्रारूप आने और लागू होने में काफी समय लग सकता है.

In Today Sandesh
http://www.sandesh.com/article.aspx?newsid=3218404
समृद्ध, शांतिमय, युवा भारत
स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती युवा दिवस के मौके पर युवा दिवस की बधाई

Nanubhai Vanani- Youth and Culture Minister gujarat
नानुभाई वाननी, मंत्री युवा एवं संस्कृति ने स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती युवा दिवस के मौके पर युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि "भारत सबसे ज्यादा युवाओं का देश है युवानों के विकास के लिए राज्य सरकार और भारत सरकार जब कटिबद्ध है तब आओ हम सब साथ मिलकर युवानों के माध्यम द्वारा भारत को समृद्ध और शांतिमय बनायें."
Namo With Kalam in the days of Modi's Youth agenda
हालाँकि जिस तरह से 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस चमक दमक के साथ स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती को युवा दिवस के रूप में शुरू किया था ऐसे किसी भी कार्यक्रम की संभावना से नानुभाई नकार गए. उन्होंने बताया," इस बार हम कोई पुब्लिक प्रोग्राम नहीं कर रहे.
ज्ञात हो, 2012 में वतर्मान प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए बड़ी धूमधाम से महात्मा मंदिर पर जयंती मनाया था. जयंती में पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. मुख्यअतिथि थे. मोदी अपने युवा आधारित राजनीति को इसी महोत्सव से ऊपर उठा कर वे देश भर के युवाओं के केंद्र बन गए थे. उस समय एवं बाद में मोदी ने विवेकानंद के नाम से विवेकानंद स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स आदिक तमाम तरह की युवालक्षी योजनाओं की शुरुवात की थी. लेकिन मुख्यमंत्री बदलाव के साथ ही वे योजनाएं भी या तो बंद हो गई अथवा धीमी पड़ गई.


In Today Sandesh
http://www.sandesh.com/article.aspx?newsid=3218404